Advertisement 2

उत्थान संस्था ने एलाइंस इंडिया साहस प्रोजेक्ट के तहत एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
उत्थान संस्था ने एलाइंस इंडिया साहस प्रोजेक्ट के तहत एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : उत्थान संस्था की तरफ से एलाइंस इंडिया साहस प्रोजेक्ट के तहत एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई जिसमें टाटा स्टील वर्कस यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी जी यूथ इनटेक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे रांची हाई कोर्ट के एडवोकेट सोनल तिवारी और रांची रिनपास के एच.ओ.डी शामिल रहे । एडवाइजरी बोर्ड निर्माण करने का यह उद्देश्य था कि तृतीय लिंग समुदाय के लिए झारखंड में सही तरीके से कार्य हो इसलिए एडवाइजरी बोर्ड निर्धारित किया गया ताकि आने वाले समय में सभी जिला में सभी तरह के अधिकारियों के साथ मिलकर सैनिटाइजेशन प्रोग्राम किए जाएंगे ।

यह भी पढ़े : गुरु अर्जन देव की शहादत को याद कर चना शरबत का वितरण

एडवाइजरी बोर्ड के कार्यक्रम में डालसा समाजसेवी और तृतीय लिंग समुदाय के सदस्य विभिन्न जिलो से शामिल हुए काफी देर तक कार्यक्रम रहा। काफी विषयों पर विचार-विमर्श हुआ की झारखंड में जल्द ही समुदाय के लिए बहुत बेहतर तरीके से काम करना है। इसमें उत्थान संस्था के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। उत्थान संस्था के सचिव अमरजीत ने कहा कि झारखंड में अब तक कोई कार्य नहीं हुआ। एडवाइजरी बोर्ड के तहत हम एक ब्रिज बनाकर आगे बढ़ेंगे और बेहतर तरीके से समुदाय के लिए काम करेंगे । एडवाइजरी बोर्ड में यूथ इनटिक के अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे, रांची हाई कोर्ट के एडवोकेट सोनल तिवारी, समाज सेवी पूर्वी घोष, अनीता सिंह, उषा सिंह, एल.बी.एस.एम के प्रिंसिपल अशोक कुमार झा , एनी अमृता, रांची रिनपास डॉ मनीष किरण, किन्नर, डोली किन्नर, मधु किन्नर इत्यादि शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version