---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Vaibhav Suryavanshi, IPL 2026, Fastest 1000 Runs

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : IPL 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

यह भी पढ़े : IPL 2026: शानदार शुरुआत के बावजूद प्लेऑफ से बाहर हुई पंजाब किंग्स, प्रीति जिंटा का इमोशनल पोस्ट वायरल

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 440 गेंदों में 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 545 गेंदों में 1000 रन बनाए थे। यानी वैभव ने यह मुकाम रसेल से 105 गेंद पहले हासिल किया।

सबसे कम गेंदों में 1000 IPL रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • वैभव सूर्यवंशी – 440 गेंद
  • आंद्रे रसेल – 545 गेंद
  • टिम डेविड – 560 गेंद
  • ट्रेविस हेड – 575 गेंद
  • फिल सॉल्ट – 575 गेंद
  • हेनरिक क्लासेन – 594 गेंद
  • वीरेंद्र सहवाग – 604 गेंद

शतक से फिर चूके वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 47 गेंदों में 96 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। हालांकि वह लगातार दूसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने और शतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए। 18वें ओवर में कगिसो रबाडा ने उन्हें आउट कर उनकी शानदार पारी का अंत किया।

सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 23वीं आईपीएल पारी में 1000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे/तीसरे बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।

  • साई सुदर्शन – 25 पारियां
  • शॉन मार्श – 21 पारियां
  • लेंडल सिमंस – 23 पारियां
  • वैभव सूर्यवंशी – 23 पारियां
  • डेवोन कॉनवे – 24 पारियां
  • मैथ्यू हेडन – 25 पारियां

राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 214 रन

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के अलावा रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए, जबकि डोनोवन फरेरा ने अंतिम ओवर में चार छक्के जड़ते हुए 11 गेंदों में नाबाद 38 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इन पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली।

वैभव सूर्यवंशी की यह पारी भले ही शतक में नहीं बदल सकी, लेकिन उन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1000 रन पूरे कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। युवा बल्लेबाज का यह प्रदर्शन भविष्य में भारतीय क्रिकेट के लिए भी बेहद सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version