Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

‘हक’ में इमरान हाशमी की दूसरी बीवी बनीं Vartika Singh, सोशल मीडिया खूब सुर्खियों में हैं

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Vartika
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : इमरान हाशमी और यामी गौतम के साथ Vartika स्टारर फिल्म ‘हक’ भले ही नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार चर्चा की वजह सिर्फ कहानी या स्टारकास्ट नहीं, बल्कि एक नई एक्ट्रेस हैं Vartika Singh। फिल्म में इमरान हाशमी की दूसरी पत्नी सायरा का किरदार निभाने वाली वर्तिका सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है और लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर वर्तिका सिंह हैं कौन और उन्होंने बॉलीवुड तक का सफर कैसे तय किया।

ये भी पढ़े : Dhurandhar Worldwide Collection Day 33: 33 दिनों में धुरंधर का जलवा कायम, एक महीने में 9 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

लखनऊ से बॉलीवुड तक का सफर

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वर्तिका सिंह का जन्म लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनका पूरा नाम वर्तिका ब्रज नाथ सिंह है। उनके पिता कृषि विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिक रहे हैं, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि उनकी मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं और 2024 में रिटायर हुईं। एक साधारण और अनुशासित परिवार से आने वाली वर्तिका ने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाएंगी।

पढ़ाई और एजुकेशन बैकग्राउंड

वर्तिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कनोसा कॉन्वेंट स्कूल, लखनऊ से की। खास बात यह है कि वह सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उनके पास क्लीनिकल न्यूट्रीशन और डायटिक्स की प्रोफेशनल डिग्री भी है। पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान मॉडलिंग की ओर बढ़ा।

मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट से मिली पहचान

Vartika Singh पहले से ही मॉडलिंग की दुनिया में जाना-पहचाना नाम रही हैं। उन्होंने साल 2015 में मिस इंडिया में हिस्सा लिया, जहां वह सेकेंड रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2017 में किंगफिशर मॉडल कॉन्टेस्ट का हिस्सा बनीं और किंगफिशर कैलेंडर गर्ल भी रहीं। फिर 2019 में मिस इंडिया का खिताब जीतकर उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व मिस यूनिवर्स पेजेंट में किया।

सामाजिक कामों में भी आगे

Vartika सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं हैं। साल 2018 में उन्होंने ‘Pure Humans’ नाम से एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन शुरू की। इसके जरिए उन्होंने महिलाओं और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर काम किया। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर टीबी जैसी गंभीर बीमारी पर जागरूकता अभियान में भी भाग लिया।

एक्टिंग करियर की शुरुआत

Vartika Singh ने एक्टिंग की शुरुआत फिल्मों से नहीं, बल्कि म्यूजिक वीडियोज से की। साल 2017 में वह कुणाल खेमू के साथ ‘सांवरे’ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। इसके अलावा ऐश किंग और करन के गाने ‘किशमिश’ में भी उनकी मौजूदगी ने उन्हें पहचान दिलाई।

‘हक’ तक पहुंचने का मुश्किल रास्ता

हालांकि मिस इंडिया बनने के बाद भी Vartika Singh के लिए फिल्मों का रास्ता आसान नहीं रहा। उन्होंने 2021-22 में एक्टिंग पर फुल फोकस किया, लेकिन कई बार ऑडिशन देने के बावजूद उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा। कई मौकों पर ऑडिशन अच्छा होने के बाद भी रोल किसी और को मिल गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि कई बार उन्होंने घर लौटने तक का मन बना लिया था, लेकिन किस्मत ने उन्हें दूसरा मौका दिया।

‘हक’ ने बदली किस्मत

फिल्म ‘हक’ Vartika Singh के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। सायरा के किरदार में उन्होंने इमरान हाशमी के सामने सशक्त अभिनय किया और यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि टैलेंट में भी किसी से कम नहीं हैं। ओटीटी रिलीज के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।

सोशल मीडिया पर छाईं वर्तिका

आज Vartika Singh सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। फैंस उनकी खूबसूरती, सादगी और स्ट्रगल स्टोरी से खुद को जोड़ पा रहे हैं। माना जा रहा है कि ‘हक’ के बाद वर्तिका को कई नए प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator