---Advertisement---

जमशेदपुर में वीर बाल दिवस: साहिबजादों की शहादत में भाजपा ने श्रद्धांजलि अर्पित की

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Veer Bal Diwas in Jamshedpur जमशेदपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान की स्मृति में श्रद्धापूर्वक वीर बाल दिवस मनाया गया। जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत साहिबजादों के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।

यह भी पढ़ें: युवराज संधू ने दूसरे राउंड में शानदार 64 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया

ततपश्चात, साहिबजादों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर गोष्ठी की शुरुआत की गयी। प्रदर्शनी में साहिबजादों के जीवन, संघर्ष और बलिदान को चित्रों, जानकारी और ऐतिहासिक तथ्यों के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह रविन्द्र जी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व सांसद सह भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि साहिबजादों का बलिदान देश, धर्म और आस्था के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मात्र 9 और 7 वर्ष की आयु में साहिबजादों ने मुगल शासक की प्रताड़ना के आगे झुकने के बजाय अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस भारत की आत्मा से जुड़ा दिवस है। उन्होंने युवाओं से साहिबजादों के जीवन और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। श्रीमती कोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 से वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत साहिबजादों को सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, और ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह रविन्द्र जी ने अपने संबोधन में कहा कि नवाब वज़ीर खान द्वारा आस्था बदलने के दबाव के बावजूद साहिबजादों ने धर्म और सच्चाई का मार्ग नहीं छोड़ा। उन्होंने माता गुजरी को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीर बालकों को जन्म देने वाली माता स्वयं श्रद्धा की पात्र हैं। आज के समय में युवाओं को अपने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देशसेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना विकसित होती है।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने की। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के सह संयोजक रॉकी सिंह ने किया। बिरसानगर गुरुद्वारा में भाजपा नेताओं ने किया अरदास: वीर बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार संध्याकाल में भाजपा नेताओं ने बिरसानगर गुरुद्वारा में अरदास किया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा के प्रधान रौशन सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी, कार्यक्रम के सह संयोजक चिंटू सिंह, रॉकी सिंह, बोलटू सरकार, मनप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, अवतार सिंह, सनी सिंह, फौजी सिंह व अन्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, जटाशंकर पांडेय, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, कार्यक्रम के जिला संयोजक विजय तिवारी, सह संयोजक चिंटू सिंह, जिला पदाधिकारी में संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, प्रेम झा, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, संजीत चौरसिया, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, कुमार अभिषेक, रविन्द्र सिसोदिया, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, रंजीत सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, रीना चौधरी, लीना चौधरी, ममता भूमिज, साकेत कुमार, मनोज सिंह, कुमार विश्वजीत समेत सिख समाज के कई लोग मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version