---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

जोड़ा के टाउनशिप अंतगर्त फ्लाईओवर के नीचे लगे सब्जी दुकान  दुघर्टना दे रहा निमंत्रण

By Riya Kumari

Published :

Follow
जोड़ा के टाउनशिप अंतगर्त फ्लाईओवर के नीचे लगे सब्जी दुकान  दुघर्टना दे रहा निमंत्रण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद  / बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : जोड़ा के नगरपालिका टाउनशिप के मुख्य मार्ग  फ्लाईओवर के ठीक नीचे लगने वाली सब्जी दुकान दुघर्टना को कर रही आमंत्रित। उक्त स्थलो पर हर रोज सैकड़ों ग्राहक और दुकानदार का जमावड़ा लगा रहता है।

यह भी पढे : जयपुर में संपत्ति और सरकारी नौकरी के लिए बेटी ने रची मां की हत्या की साजिश, 7 आरोपी गिरफ्तार

लोग किसी बड़ी अनहोनी से बेखबर होकर  सब्जी खरीद-बिक्री कर रहे हैं। दरअसल, गौरमतलव है कि इस फ्लाईओवर के ऊपर से सैकड़ो  आयरन लदे भारी-भरकम डंपर और ट्रक लगातार गुज़रते रहते हैं, जिनके कंपन से पूरा ढाँचा हिलता रहता है। अनेको बार कुछ न कुछ मलवा नीचे गिरा है,परंतु सौभाग्य से किसी को कुछ नही हुआ है।

एक और  सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि ये विक्रेता और ग्राहको के कारण  फ्लाईओवर के नीचे रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। जिसके कारण नीचे के मुख्य मार्गो से गुजरने वालै पब्लिक बस,छोटी गाड़ियों  चालक कै काफी परेशानी होती आ रही है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नगरपालिका ने सब्जी विक्रेताओं के लिए एक निश्चित और सुरक्षित स्थान आवंटित भी किया था, लेकिन आज तक किसी भी दुकानदार को वहाँ शिफ्ट नहीं किया गया। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड़ रहे हैं, और जनता को खतरे में छोड़ दिया गया है। विक्रेताओं को यदि सुरक्षित स्थान दिए जाते, तो न तो उन्हें जान जोखिम में डालनी पड़ती और न ही यातायात व्यवस्था चरमराती।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर प्रशासन कब तक इस जानलेवा अतिक्रमण पर आँखें मूंदे रहेगा और ये दुकानदार कब तक अपनी रोज़ी-रोटी के लिए अपनी ही जान जोखिम में डालते रहेंगे। आखिर कब सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होगा यह बाज़ार, यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा, लेकिन तब तक यहाँ हर दिन एक संभावित हादसे का मंज़र तैयार रहता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---