Advertisement 2

कोटा श्रीनिवास के निधन के बाद अब साउथ इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, हमारे बीच नहीं रही दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : कोटा श्रीनिवास के निधन के बाद अब साउथ इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का आज 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 7 दशक लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

रिपोर्ट्स की मानें तो बेंगलुरु में मल्लेश्वरम स्थित घर में वे अचानक बेहोश गईं। घर वाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैंगलोर सरोजा देवी तमिल सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस थीं, जिन्हें 1969 में पद्मश्री और 1992 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 7 दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया था और बतौर एक्ट्रेस सिर्फ तमिल ही नहीं, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। पूरे करियर में उन्होंने तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग, उनके फैन्स और फैमिली मेंबर्स शोक में डूब गए हैं। बी. सरोजा देवी की शादी 1967 में श्री हर्षा से हुई थी, जो पेशे से इंजीनियर थे। 1986 में उनके पति का निधन हो गया था।

कौन थीं बी. सरोजा देवी?

बी. सरोजा देवी का जन्म 7 जनवरी 1938 को बेंगलुरु में हुआ था। वोक्कालिगा फैमिली में पैदा हुईं सरोजा देवी के पिता भैरप्पा पुलिस ऑफिसर थे, जबकि उनकी मान रूद्रम्मा हाउसवाइफ थीं। वे अपने माँ बाप की चौथी बेटी थीं। बताया जाता है कि उनके पिता ने उन्हें डांस सीखने के लिए कहा था और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया था। दूसरी ओर उनकी मां बेहद सख्त थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उन्होंने अपनी बेटी को स्विमसूट और स्लीवलेस ब्लाउज ना पहनने की हिदायत दी थी। उन्होंने अपनी मां की इस सलाह का जिंदगीभर पालन किया। बताया जाता है कि 13 साल की उम्र में जब वे एक स्टेज फंक्शन में गाना गा रही थीं, तब उन्हें बी. आर. कृष्णमूर्ति ने फिल्म ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था।

दिलीप कुमार के साथ की बॉलीवुड में पहली फिल्म

बी. सरोजा देवी ने साल 1959 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस साल आई फिल्म ‘पैगाम’ में वो दिलीप कुमार के साथ नजर आईं। इसके बाद उन्होंने ‘ससुराल’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘बेटी बेटे’ जैसी हिंदी फिल्में कीं। अपने करियर में बी. सरोजा देवी ने दिलीप कुमार के अलावा राज कपूर, शम्मी कपूर और सुनील दत्त जैसे हिंदी स्टार्स साथ काम किया। बी. सरोजा देवी उन बहुत कम हीरोइनों में से एक हैं, जिन्होंने 1950 के दशक में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक्टिंग की। फिल्म ‘नादोदी मनन’ की जबरदस्त सफलता के बाद बी. सरोजा देवी को कन्नड़ सिनेमा में और एक्टर्स के साथ कास्ट किया जाने लगा और उन्होंने दर्जनों हिट फिल्में दीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version