Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

शकुन्तला आर्य जैसे वयोवृद्ध कार्यकर्ता भाजपा की अमूल्य धरोहर हैं – भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
शकुन्तला आर्य जैसे वयोवृद्ध कार्यकर्ता भाजपा की अमूल्य धरोहर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली  : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर  लाजपत नगर में भाजपा की 98वें वर्षीय भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व महापौर रहीं शकुंतला आर्या और अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

यह भी पढ़े : भाजपा के स्थापना दिवस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं राधा मोहन दास अग्रवाल, स्थानीय विधायक सरदार तरविंद्र सिंह मारवाह, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जगत प्रकाश नड्डा ने शकुंतला आर्य को पार्टी का पटका एवं शॉल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनके निवास पर पार्टी का पार्टी का ध्वज फहराया। शकुंतला आर्या ने जगत प्रकाश नड्डा और वीरेंद्र सहचदेवा को दीर्घायु के साथ उन्नति और देशहित में सेवा करने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने कहा की शकुन्तला आर्य जैसे वयोवृद्ध कार्यकर्ता भाजपा की अमूल्य धरोहर हैं और ऐसे ही कार्यकर्ताओं के त्याग एवं बलिदान से आज हम केन्द्र एवं दिल्ली दोनों जगह सत्ता में हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator