---Advertisement---

पीएम मोदी की रैली से पहले बंगाल के जगद्दल में हिंसा, बमबाजी और फायरिंग से फैला तनाव

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Violence bombing and firing spread tension मोदी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पश्चिम बंगाल के जगद्दल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली से पहले सोमवार को अचानक हिंसा भड़क उठी। राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। इस दौरान देसी बम फेंके गए और कई स्थानों पर गोलीबारी की भी खबर सामने आई। हिंसा के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF का एक जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली से पहले हुई इस हिंसक घटना ने पश्चिम बंगाल की सियासत का तापमान और बढ़ा दिया है। राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है और अब इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version