Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने की इच्छा जताई : BCCI ने दोबारा विचार करने को कहा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने की इच्छा जताई
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को यह जानकारी दे दी है। हालांकि, BCCI ने उन्हें अपने फैसले पर विचार करने के लिए कहा है। इससे पहले गुरुवार को रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था।

यह भी पढ़े : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास; इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने रिटायरमेंट का फैसला कर लिया है और बोर्ड को बता दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। BCCI ने उसे फिर से सोचने के लिए कहा, क्योंकि इंग्लैंड का अहम दौरा आने वाला है। फिलहाल उन्होंने BCCI की बात का जवाब नहीं दिया है।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में बनाए हैं सबसे ज्यादा शतक 

विराट कोहली टेस्ट करियर में 30 शतक बनाए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 9 शतक बनाए हैं। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम 2 शतक जमाए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator