Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

विवेकानंद का सपना तभी पूरा होगा जब युवा खुद को और समाज को मजबूत बनाएंगे

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Vivekananda's dream will only be fulfilled then.
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल स्वामी विवेकानंद के विचारों से गूंजता रहा। उनके जीवन से जुड़े प्रेरक किस्से, ओजस्वी नारों और समाज व भारतीय संस्कृति के प्रति उनके गहरे जुड़ाव पर खुलकर चर्चा हुई। युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला, मानो विवेकानंद के शब्द आज भी उन्हें रास्ता दिखा रहे हों।

ये भी पढे : टाटानगर में ट्रेन देरी पर सांसद बिद्युत बरण महतो की चिंता, दक्षिण पूर्व रेलवे ने पेश की कार्ययोजना

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को आत्मविश्वास दिया। उन्होंने युवाओं को याद दिलाया कि विवेकानंद का संदेश “चरित्र, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति ही मजबूत समाज की नींव है” और आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि केवल बातें नहीं, बल्कि उनके विचारों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति को विश्व मंच पर गर्व के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशा, भटकाव और नकारात्मक सोच से दूर रहकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। विवेकानंद का सपना तभी पूरा होगा जब युवा खुद को और समाज को मजबूत बनाएंगे।

मौके पर राजू मारवाह, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष नीरू सिंह, स्वदेशी जागरण मंच से अनीता सिंह, पप्पू राव एवं अन्य सभी ने अपने विचार रखे एवं स्वामी विवेकानंद के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन हर हर महादेव सेवा संघ के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू ने किया।

कार्यक्रम में सरदार महेंद्रपाल सिंह, धनुर्धर त्रिपाठी, बंटी सिंह, लता दीदी, स्वाती मित्रा, लख्खी कौर, डी मनी, महालक्ष्मी देवी, रितिका श्रीवास्तव, तनुश्री लंका, सावित्री देवी, ममता पुष्टि, रिंकू दुबे, गौरी कुमारी, माया देवी, स्नेहलता सिन्हा, राधिका देवी, कैलाश झा, गोपीकांत, बिनोद झा, सरजू राम सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाओं एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator