Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

साप्ताहिक जनता दरबार में गूंजी जनसमस्याओं की आवाज, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला-खरसावां: जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
उपायुक्त ने सभी आवेदनों की क्रमवार समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित दिशा-निर्देश जारी किए गए, जबकि अन्य मामलों को नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

यह भी पढ़े : पेट्रोल पंपों पर मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा मानकों एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण मुआवजा भुगतान, पैतृक संपत्ति विवाद, लंबित म्यूटेशन मामलों, पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति समस्याओं, अवैध अतिक्रमण, महिलाओं की सुरक्षा, पुलिस गश्ती बढ़ाने, विस्थापितों के मुआवजा भुगतान, चापाकल मरम्मत, तालाब जीर्णोद्धार तथा ट्राईसाइकिल वितरण से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

इसके अलावा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल एवं बिजली की समस्याओं, प्रभात पार्क के आसपास अवैध दुकानों के पुनः स्थापित होने, सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। वहीं चांडिल के बामनी मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर भी आवेदन सौंपे गए।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जनता दरबार जिला प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का पारदर्शी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन किया जाए तथा गंभीर मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator