Dr Abhishek Child Care

टीजीएस में वेतन समझौता : कर्मियों के वेतन में 25582 रुपये तक की वृद्धि

By Riya Kumari

Published :

Follow
टीजीएस में वेतन समझौता : कर्मियों के वेतन में 25582 रुपये तक की वृद्धि
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील की तरह टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को वेतन -समझौता हो गया। सात वर्षीय समझौते में इस बार सिर्फ बेसिक वेतन ही नहीं बढ़ाया गया, बल्कि वेतन संरचना में कई नए प्रावधान भी जोड़े गए हैं।

यह भी पढे : रांची में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान शुरू, 3,893 बूथों पर 5 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो की दो बूंदें

पहली बार कर्मचारियों को एनपीएस कैश, संशोधित हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए), टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड और कई भत्तों में बढ़ोतरी का लाभ-मिलेगा। समझौता 1 जनवरी 2025 से प्रभावी माना जाएगा और 31 दिसंबर 2031 तक लागू रहेगा।

समझौते से पुरानी सीरीज (पीजी) के कर्मचारियों के वेतन में प्रतिमाह 25,582 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसमें 12,535 रुपये न्यूनतम गारंटीड बेनीफिट (एमजीबी), 3000 रुपये विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी, 4532 रुपये एचआरए और 5515 रुपये कंटिंजेंसी का लाभशामिल है। वहीं, नई जीएस सीरीज के कर्मचारियों को औसतन 18,238 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version