सोशल संवाद/डेस्क : ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेनी के 28 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तय तारीख पर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। साक्षात्कार का आयोजन 06 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
यह भी पढे : बिहार के सारण जिला में सहायक की 20 रिक्तियां
ट्रेनी मरीन इंजीनियर, पद : 14
योग्यता: मरीन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हो।
स्टाइपेंड : 25,000 रुपये प्रतिमाह।
- ट्रेनी इलेक्ट्रिकल ऑफिसर,
पद : 10
योग्यता : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आदि में बीई / बीटेक डिग्री हो।
डीजी शिपिंग से चार महीने का इलेक्ट्रो टेक्निकल ऑफिसर कोर्स किया हो।
स्टाइपेंड : 25,000 रुपये प्रतिमाह।
एनसीवी ट्रेनी, पद : 04
योग्यता : 10वीं पास हो। साथ ही प्री-सी जीपी रेटिंग कोर्स पूरा किया हो।
स्टाइपेंड: 10,000 रुपये प्रतिमाह।
आयु सीमा: एनसीवी ट्रेनी के लिए
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र नियुक्ति के दिन 25 वर्ष से कम हो। अन्य पदों के लिए आयु सीमा संस्थान तय करेगा।
चयन : शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : शुल्क देय नहीं है।
वेबसाइट : dredge-india.com
साक्षात्कार स्थल : ड्रेज हाउस, एचबी कॉलोनी, सीताम्माधारा,
- विशाखापत्तनम – 530022
साक्षात्कार : 06 नवंबर 2026











