आदित्यपुर स्टेशन पर नदी से आएगा पानी, फिल्टर प्लांट की ड्राइंग तैयार

By Riya Kumari

Published :

Follow
आदित्यपुर स्टेशन पर नदी से आएगा पानी, फिल्टर प्लांट की ड्राइंग तैयार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आदित्यपुर स्टेशन पर यात्री सुविधा के लिए खरकई नदी से पाइपलाइन के जरिए पानी लाने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हो गया है। इसके साथ यात्रियों को स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए स्टेशन के पास फिल्टर प्लांट भी बनाया जाएगा।

यह भी पढे : मीट बेचने को निकाय से लेना होगा एनओसी

Sunrise Enclave

रेलवे के अनुसार, दोनों कार्यों के लिए एजेंसी का चयन हो गया है। एजेंसी और रेलवे के इंजीनियर पाइपलाइन के जरिए स्टेशन पर पानी लाने और फिल्टर प्लांट की ड्राइंग तैयार कर रहे हैं। जानकार बताते हैं कि करीब एक किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने और फिल्टर प्लांट बनाने में रेलवे साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च करेगा।

नदी से पानी लाने पर आदित्यपुर स्टेशन पर यात्रियों और रेलकर्मियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। अभी आदित्यपुर स्टेशन पर सफाई और अन्य विभागीय कार्यों के लिए बोरिंग के पानी का इस्तेमाल होता है। पहले कई बार पानी के अभाव में काम प्रभावित भी हुआ है। अब स्टेशन, यार्ड, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों की सफाई के साथ कोच में पानी भरने में भी दिक्कत नहीं होगी। पूर्व में कई महीने तक टैंकर के माध्यम से कोच में पानी भरा जाता था। सूचना के अनुसार, फिल्टर प्लांट बनाने के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

आदित्यपुर यार्ड टाटानगर स्टेशन का बना टर्मिनल

मालूम हो कि चक्रधरपुर मंडल ने आदित्यपुर यार्ड को विकसित कर टाटानगर का टर्मिनल स्टेशन बना दिया है। यहां से अभी पांच जोड़ी ट्रेनें अप-डाउन कर रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ आदित्यपुर स्टेशन पर पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में रेलवे जुटा है। जल्द ही दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रैंपयुक्त फुटओवरब्रिज बनाने का काम शुरू होगा। वहीं, ट्रेनों के कोच खड़े करने के लिए अतिरिक्त लाइन भी बनाई जानी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---