---Advertisement---

धीमा जहर है प्लास्टिक की बोतलों का पानी

By Nidhi Mishra

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक हैं, जैसे कि गर्म पानी पीने से रसायन पानी में मिल सकते हैं और प्लास्टिक कचरा पर्यावरण को प्रदूषित करता है.

प्लास्टिक हमेशा से ही हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक रहा है। प्लास्टिक के लगातार इस्तेमाल से न सिर्फ हमारी सेहत पर असर पड़ता है, बल्कि इससे हमारे वातावरण को भी काफी नुकसान होता है। प्लास्टिक हमारे काम को आसान करने के लिए काफी सहायक होता है। यही वजह है कि आजकल बाजार में प्लास्टिक के कई तरह के सामान उपलब्ध हैं। इन्हीं सामानों में से एक प्लास्टिक की बोतल लोगों द्वारा काफी उपयोग में लाई जाती है।

ये भी पढ़े : सेहत और तंदुरुस्ती के लिए जरूरी है नारीयल का फल और पानी

इतना ही नहीं मार्केट में अलग-अलग रंग और डिजाइन की कई तरह की बोतलें मौजूद हैं, जिसका लोग लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी पीने से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं, तो जरूर जानें प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने के नुकसानों के बारे में-

पलास्टिक का साइड एफ्फेक्ट

प्लास्टिक में कई तरह के हानिकारक रसायन पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अगर इसमें पानी रखा जाए,तो इसमें फ्लोराइड, आर्सेनिक और एल्यूमीनियम जैसे हानिकारक तत्व उपन्न होते हैं, जिसका सेवन करने से यह हमारे शरीर में स्लो प्वाइजन की तरह काम करता है। इससे आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे खराब होने लगता है। प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से इसमें मौजूद खतरनाक केमिकल्स हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं,

 जो हमें कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक केमिकल्स जैसे सीसा, कैडमियम और पारा के शरीर में जाने में कैंसर, विकलांगता जैसी गंभीर समस्याओं की संभावना काफी बढ़ जाती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट