Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

हम सब दिल्ली वाले मेहनतकश यू.पी. बिहार वालों के अपमान का केजरीवाल से बदला लेंगे – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मेहनतकश यू.पी. बिहार वालों के अपमान का केजरीवाल से बदला लेंगे
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद मनोज तिवारी ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में कहा है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बसे यू.पी. एवं बिहार के लोगों से नफरत करते हैं। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक संजय मयूख और प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर उपस्थित थे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आदमी कितनी भी चतुराई कर ले पर मन का चोर जुबान पर जरूर आती है और काला सच तो जरूर सामने आता है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को वर्षों से यू.पी. एवं बिहार के लोगों से नफरत है और आज फिर उन्होने यू.पी. एवं बिहार वालों को नकली वोटर कह ही दिया।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह भी पढ़े : INDIA गठबंधन को खत्म कर देना चाहिए, इसमें न एजेंडा और न कोई लीडरशीप; दिल्ली चुनाव से हमारा लेना-देना नहीं – उमर अब्दुल्ला

सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने समय समय पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है कभी स्वास्थ सेवाओं पर तो कभी शिक्षा व्यवस्था पर बोझ कहा है और आज तो हर हद पार करके यू.पी. एवं बिहार के लोगों को नकली वोटर कह कर अपमान किया है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यू.पी. एवं बिहार के लोग आज दिल्ली की अर्थ व्यवस्था का पहिया चलाते हैं दिल्ली की सभी जात बिरादरी के लोग उनकी मेहनत का सम्मान करते हैं और हम सब दिल्ली वाले मेहनतकश यू.पी. बिहार वालों के अपमान का केजरीवाल से बदला लेंगे।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का पुराना इतिहास रहा है और एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल की नियत दिल्ली के लोगों ने देखी है। उनसे मैं पूछना चाहता हूं कि आपकी हिम्मत कैसे हुई कि आप पूर्वांचलियों को फर्जी कहे। तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के वायदें, उनके होर्डिंग्स और आचरण-नियत सब फर्जी हैं। अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बुलाकर वोटर्स बनवाते हैं और आज जब उन्हें निकालने का काम किया जा रहा है तो उन्हें जलन हो रही है।

मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्वांचलवासी जब दिल्ली आते हैं तो मेहनत मजदूरी करते हैं और एक छोटा मकान लेकर यहां सिर्फ अपना गुजर करते हैं लेकिन कभी अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता नहीं करते।  उन्होंने कहा कि शीशमहल में रहने वाले अरविंद केजरीवाल तो दिल्ली के मालिक हैं इसलिए सिग्नेचर ब्रिज से अपने गुंडो से मुझे धक्का दिलवाकर जान से मारने का प्रयास किया था। अरविंद केजरीवाल को एक बार भी संकोच नहीं होता और कहते हैं कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग फर्जी है जबकि वह दिल्ली में 42 फीसदी वोटर्स हैं और अरविंद केजरीवाल के इस बयान का जवाब 5 फरवरी को मिलेगा। दिल्ली के लोगों ने बहुत प्यार से अपने पास रखा हमे लेकिन केजरीवाल जिसे दिल्ली का दर्द नहीं पता हमेशा पूर्वांचलवासियों का अपमान करते हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्वांचलवासियों को ना तो साफ पानी दे पाए, ना ही उन्हें अच्छा इलाज दे पाए यहां तक कि शिक्षा के नाम पर भी सिर्फ फर्जी वायदें किए। 2019 में भी अरविंद केजरीवाल ने 500 रुपये टिकट लेकर आकर 5 लाख रुपये तक का इलाज कराकर चले जाते हो, जैसे बयान से उनकी गंदी नीयत साफ दिखाई देती है। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की शांति पसंद करने वाले लोगों को अरविंद केजरीवाल पसंद नहीं है इसलिए इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator