---Advertisement---

लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश को हमने हरा दिया : प्रियंका गांधी

By Riya Kumari

Published :

Follow
लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश को हमने हरा दिया प्रियंका गांधी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा जी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, संसद में कल लोकतंत्र की एक बड़ी जीत हुई है। मोदी सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे को बदलने की साजिश की थी, जिसे हमने हरा दिया। ये संविधान की जीत है, देश की जीत है, विपक्ष की एकता की जीत है।

यह भी पढे : नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोकना महिलाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

प्रियंका ने कहा, सरकार जो बिल लाई, ये महिला आरक्षण बिल नहीं था। यह बात परिसीमन से जुड़ी हुई थी। महिला आरक्षण बिल 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, मोदी सरकार उसे अभी लागू करे और महिलाओं को अधिकार दे। पूरा विपक्ष तैयार है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार परिसीमन इस आधार पर करना चाहती है कि जिसमें उसे जातिगत जनगणना के आंकड़ों को देखने की जरूरत नहीं होती और मनमानी करने की पूरी आजादी होती। ऐसे में मुमकिन ही नहीं था कि विपक्ष मोदी सरकार का साथ दे।

मेरा मानना है कि सरकार द्वारा जो साजिश रची गई, उसका उद्देश्य सत्ता हासिल करना है। इसके लिए सरकार ने महिलाओं का इस्तेमाल किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---