झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन-चार नवंबर को बारिश के आसार; सुबह छाएगा कोहरा

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन-चार नवंबर को बारिश के आसार; सुबह छाएगा कोहरा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड में नवंबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन नवंबर को दक्षिणी और उससे सटे मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश के साथ मेघ गर्जन हो सकता है। वहीं, चार नवंबर को भी दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

यह अ पढे : स्टेशन पर सिग्नेचर ब्रिज को मिट्टी की जांच व सर्वे शुरू

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और कुहासा छा सकता है। दिन में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। मौसम में इस बदलाव के कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने की संभावना है।

तीन और चार नवंबर को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तीन नवंबर को दक्षिणी और उससे सटे मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है। चार नवंबर को दक्षिणी झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।

पांच नवंबर से साफ होगा आसमान

पांच और छह नवंबर को सुबह के समय कोहरा और कुहासा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रह सकता है। सात नवंबर को भी सुबह हल्का कोहरा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

न्यूनतम तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। फिलहाल दो से आठ नवंबर तक राज्य के किसी भी हिस्से के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version