July 27, 2024 9:37 am
Search
Close this search box.

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज़ ; कल हल्की बारिश के आसार; बढ़ेगी ठंड

सोशल संवाद/डेस्क : मौसम विभाग के अनुसार देश के पश्चिमोत्तर भाग में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। इससे झारखंड के ऊपरी वातावरण में हल्के बादल छाए हुए हैं, जबकि वातावरण के निचले हिस्से में दक्षिण पूर्व की नम हवाएं आ रही हैं। इससे बादल गहराएंगे और राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बनी है। ठंड की दस्तक के बाद हल्की बारिश से कनकनी और बढ़ेगी। गौरतलब हो 15 अक्टूबर के बाद से अबतक पारा 4 डिग्री से नीचे गिर चुका है। ऐसे में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

देश के पश्चिम और उत्तर भाग में कायम पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव झारखंड पर है। नम हवा आने से यहां बादल छा रहे हैं। कल रांची हल्की बारिश हो सकती है।-अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक राज्य में पहली बार सभी 10 औद्योगिक क्षेत्रों का पुनर्निर्माण करते हुए स्टेट ऑफ आर्ट के रूप में उसे विकसित किया जाएगा। जियाडा के अंतर्गत रांची, आदित्यपुर, संताल परगना प्रक्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग की ओर से तैयार डीपीआर को मंजूरी दे दी गई।

10 डीपीआर को प्रशासनिक स्वीकृति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) के निदेशक मंडल की 12वीं बैठक में दी गई। बैठक प्रोजेक्ट भवन में बुधवार को हुई। औद्योगिक क्षेत्रों में अधिग्रहण किए बगैर उपलब्ध भूमि के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर की फोर लेन, दो लेन और दस मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। लगभग 20 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। सभी दस क्षेत्रों के डीपीआर के अनुसार आधारभूत संरचना पर 135.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सड़क किनारे नाली का निर्माण होगा। सड़कों के किनारे डक्ट भी बनाए जाएंगे, ताकि केबल, बिजली के तार व दूसरी तरह की यूटिलिटी के विकास के लिए तोड़फोड़ न करना पड़े। क्षेत्रों में पौधारोपण भी होगा। लाइट की समुचित व्यवस्था होगी।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी