---Advertisement---

झारखंड में मौसम ने ली करवट, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में मौसम ने करवट ली है। 22 अप्रैल दोपहर से आकाश में बादल छाने लगें हैं। तेज हवाएँ चल रही है। रांची मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि 22 और 23 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी क्षेत्र यानी कोल्हान समेत झारखंड में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उतरी बांग्लादेश व उतरी आसाम में साइक्लोनिंग सरकुलेशन सिस्टम डेवलप होने के चलते बंगाल की खाड़ी से झारखंड की आने वाली हवा में नमी आ गई है।इसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।

इससे हीटवेव की स्थिति से गुजर है झारखंड वासियों को दो दिन के लिए राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।इसके बाद 24 अप्रैल से हीटवेव की स्थिति बनती दिख रही है। यानी दो दिनों के राहत के बाद फिर 24 अप्रैल से झारखंड वासियों को हीटवेव सामना करना पड़ेगा। मालूम हो कि झारखंड के कोल्हान जिसमें जमशेदपुर, सरायकेला, बहरागोड़ा का तापमान 45-46 डिग्री तक पहुँच गया। गर्मी से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं । ऐसे में हल्की सी बारिश लोगों के लिए बड़ी राहत दे रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---