March 22, 2025 8:03 am

झारखंड में 18 फरवरी से बदलेगा मौसम, दो दिन होगी बारिश

झारखंड में 18 फरवरी से बदलेगा मौसम

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : झारखंड में पिछले 24 घंटें में मौसम शुष्‍क रहा। आसमान साफ रहा। सुबह हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। आने वाले 18 फरवरी से मौसम फिर बदलने वाला है। दो दिन बारिश होने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 फरवरी, 2025 को दी।मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें अगले 3 से 4 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है।

यह भी पढ़े : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, झारखंड और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान संबंधित संगठनों का राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ

केंद्र के अनुसार 16 और 17 फरवरी को राज्‍य में सुबह में धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा।

आंशिक बादल रहेगा

केंद्र के अनुसार 18 और 19 फरवरी को सुबह में धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आंशिक बादल छा सकते हैं।

इस दिन बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 20 और 21 फरवरी को सामान्‍य तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। गर्जन अथवा बारिश हो सकती है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने