अगर आप भारतीय नागरिक या निवासी हैं, तो आपको अपने कानूनी अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए!

रिपोर्ट करने का अधिकार – FIR

यदि अपराध पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में नहीं हुआ है, तब भी कानून के अनुसार अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी। यदि ऐसा नहीं होता है, तो पुलिस अधीक्षक से संपर्क करें – यदि एसपी भी बात न सुनें तो मजिस्ट्रेट के पास जाएं।

सूर्यास्त के बाद महिला गिरफ्तार नहीं हो सकती

सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले महिलाओं की गिरफ्तारी पर कानूनी प्रतिबंध है.  किसी विशेष परिस्थिति में यदि रात में महिला को गिरफ्तार करना पड़े, तो यह केवल महिला पुलिस अधिकारी द्वारा ही किया जा सकता है।

मुफ्त कानूनी सहायता

भारत के संविधान के अनुच्छेद 39-ए के अंतर्गत समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। कानूनी सहायता के माध्यम से आपको सिर्फ कोर्ट में वकील ही नहीं मिलता, बल्कि किसी भी कानूनी मामले पर मुफ्त सलाह , अदालती कार्यवाही और वकीलों की फीस का भुगतान, आदि शामिल है.

मौन रहने का अधिकार

भारत में 'चुप रहने का अधिकार' (Right to Silence) एक मौलिक कानूनी अधिकार है, जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 20(3) के अंतर्गत किसी भी आरोपी या संदिग्ध व्यक्ति को अपने खिलाफ गवाही देने या जबरन अपराध कबूलने से बचाता है

बिना कारण बताए गिरफ्तार करना अवैध

पुलिस किसी भी नागरिक को कारण बताए बिना गिरफ्तार नहीं कर सकती . गिरफ्तार किए जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तारी का कारण लिखित रूप में जल्द से जल्द (और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने या रिमांड से कम से कम 2 घंटे पहले) बताना अनिवार्य है