लिकोरिस-टी यानी मुलेठी चाय आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है।

मुलेठी एक तरह की जड़ी बूटी होती है, जो कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होती है।

मानसिक स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने में भी मुलेठी बहुत ही फायदेमंद होती है।

मुलेठी से महिलाओं में होने वाला PCOD और PCOS के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

मासिक धर्म में पेट के दर्द और ऐंठन में मुलेठी बहुत आराम दिलाती है।

मुलेठी का डेली सेवन हाइपरपिग्मेंटेशन को भी कम कर सकता है।

हाइपरपिग्मेंटेशन की वजह से चेहरे पर दाग धब्बे पड़ जाते हैं, जिन्हें मुलेठी जड़ से खत्म करने में मदद करती है।