---Advertisement---

उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला : समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया।

यह भी पढे ; 31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशन : सरयू राय

जनता दरबार में मुख्य रूप से कांड्रा मुख्य मार्ग पर लकड़ी के खंभों में लगे जर्जर एवं झूलते विद्युत तारों को सुरक्षा की दृष्टि से बदलने, सड़क अतिक्रमण एवं नालियों के गंदे पानी के बहाव से जनजीवन प्रभावित होने, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लंबित द्वितीय किस्त भुगतान, नीमडीह एवं खरसावां प्रखंड के लैम्प्स में धान विक्रय के उपरांत बायोमेट्रिक एवं ऑनलाइन प्रविष्टि लंबित रहने, शहीद पार्क खरसावां में रख-रखाव हेतु माली की नियुक्ति, सीएम उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत मातृभाषा आधारित पठन-पाठन व्यवस्था पुनः सुनिश्चित करने तथा पेसा अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप चयन प्रक्रिया सुनिश्चित कराने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जन वितरण प्रणाली से जुड़े विभिन्न आवेदन भी प्रस्तुत किए गए।

प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का त्वरित निष्पादन ऑन-द-स्पॉट किया गया। शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जांचोपरांत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version