---Advertisement---

कल्याण समीक्षा बैठक: छात्रवृत्ति, साइकिल व वन पट्टा योजनाओं पर DC ने दिए सख्त निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
कल्याण समीक्षा बैठक: छात्रवृत्ति, साइकिल व वन पट्टा योजनाओं पर DC ने दिए सख्त निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढे : टॉपर्स का सम्मान: DC ने JAC-CBSE मेधावी छात्रों को सराहा, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बैठक के दौरान प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण योजना, वन पट्टा वितरण सहित कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभुक योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version