---Advertisement---

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 रिजल्ट: ममता बनर्जी या BJP आज होगा बड़ा फैसला

By Riya Kumari

Published :

Follow
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 रिजल्ट: ममता बनर्जी या BJP आज होगा बड़ा फैसला

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य की 293 सीटों पर किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के साथ साफ हो जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी पढे : 5 राज्यों के चुनावी रुझान 2026: बंगाल में BJP आगे, असम में बढ़त, केरल-तमिलनाडु में कांटे की टक्कर

इस बार मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। दोनों दलों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे मुकाबला बेहद कांटे का माना जा रहा है।

कितनी सीटों पर बहुमत?

पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करना जरूरी है। शुरुआती रुझानों के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस पार्टी को बढ़त मिल रही है और किसकी सरकार बनने की संभावना है।

दो चरणों में हुआ मतदान

चुनाव इस बार दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को संपन्न हुआ।

  • पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग
  • दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान

रिकॉर्ड तोड़ मतदान

इस चुनाव में रिकॉर्ड 92.93% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है।

  • पहले चरण में 93.19%
  • दूसरे चरण में 92.67% मतदान हुआ

करीब 6.3 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत किया।

क्यों अहम है यह चुनाव?

पश्चिम बंगाल का यह चुनाव सिर्फ राज्य की सत्ता ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परिणाम आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि राज्य में ममता बनर्जी का दबदबा कायम रहता है या BJP पहली बार सत्ता में एंट्री करती है।

फिलहाल नजरें रुझानों और अंतिम नतीजों पर टिकी हैं कुछ ही घंटों में तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---