Dr Abhishek Child Care

पश्चिमी सिंहभूम को मिला राज्य का सर्वश्रेष्ठ जिला सम्मान, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन का मिला पुरस्कार

By Riya Kumari

Published :

Follow
पश्चिमी सिंहभूम को मिला राज्य का सर्वश्रेष्ठ जिला सम्मान, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन का मिला पुरस्कार
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति ने जिले को “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला” घोषित कर सम्मानित किया है।

यह भी पढ़े : नोवामुंडी में विकास योजनाओं का निरीक्षण, समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश

यह सम्मान वर्ष 2026 की पहली तिमाही में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के प्रभावी संचालन, गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व (ANC) स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराने और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है।

मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन का मिला पुरस्कार

पश्चिमी सिंहभूम को यह सम्मान स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने, समय पर गर्भवती महिलाओं की जांच कराने और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। जिले की इस उपलब्धि को राज्य स्तर पर सराहा गया है।

उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वास्थ्य टीम को दी बधाई

इस सम्मान पर उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO), एएनएम, सहिया और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने और प्रत्येक गर्भवती महिला तक समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सिविल सर्जन बोले- सुरक्षित मातृत्व को मिलेगा और बढ़ावा

सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने इस उपलब्धि पर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सहित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि जिले का लक्ष्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में लगातार कमी लाना, सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना और प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर रहेगा फोकस

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भरोसा जताया कि भविष्य में भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े सभी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ समाज के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator