WhatsApp यूजर्स सावधान! CERT-In ने जारी किया हाई अलर्ट, पुराने ऐप में मिलीं सुरक्षा खामियां; तुरंत करें अपडेट

By Riya Kumari

Published :

Follow
WhatsApp यूजर्स सावधान! CERT-In ने जारी किया हाई अलर्ट, पुराने ऐप में मिलीं सुरक्षा खामियां; तुरंत करें अपडेट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर है। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने व्हाट्सप्प और WhatsApp Business में कई सुरक्षा खामियों को लेकर हाई-सीवियरिटी अलर्ट जारी किया है। इन खामियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स की संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकते हैं, ऐप का डेटा प्रभावित कर सकते हैं और डिवाइस में खतरनाक कोड चला सकते हैं।

यह भी पढे : ChatGPT यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, अब Chat और Work का इस्तेमाल होगा एक ही लिमिट में; दिसंबर से शुरू होगा विस्तार

यह खतरा Android, iPhone, Windows और Mac पर व्हाट्सप्प इस्तेमाल करने वालों के लिए है। एजेंसी ने यूजर्स को ऐप का नया सिक्योरिटी अपडेट तुरंत इंस्टॉल करने की सलाह दी है।

कैसे हो सकता है WhatsApp यूजर्स को नुकसान?

CERT-In के मुताबिक, व्हाट्सप्प में अटैचमेंट स्पूफिंग, SQL इंजेक्शन, सिक्योरिटी सर्टिफिकेट की जांच में कमी और कुछ मैसेज व बाहरी लिंक की सही तरीके से जांच नहीं होने जैसी खामियां मिली हैं।

हैकर्स खास तरीके से तैयार किए गए मैसेज, फाइल या लिंक भेजकर इन कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं। इससे डिवाइस में मनमाना कोड चलाने, संवेदनशील जानकारी हासिल करने, ऐप के डेटा में बदलाव करने या सुरक्षा व्यवस्था को बायपास करने का खतरा हो सकता है।

किन व्हाट्सप्प यूजर्स पर है खतरा?

CERT-In ने इन पुराने वर्जन को प्रभावित बताया है:

ऐप और प्लेटफॉर्मप्रभावित वर्जन
WhatsApp Android2.26.35.74 और 2.26.17.4 से पुराने वर्जन
WhatsApp Business Android2.26.23.70 और 2.26.17.4 से पुराने वर्जन
WhatsApp iPhone (iOS)2.26.24.72 और 2.26.15.72 से पुराने वर्जन
WhatsApp Business iOS2.26.23.72 से पुराने वर्जन
WhatsApp Mac Desktop2.26.23.72 से पुराने वर्जन
WhatsApp Windows2.3000.1032164386.258709 से पुराने वर्जन

अलग-अलग सुरक्षा खामियों के लिए अलग वर्जन प्रभावित हैं। इसलिए अपने डिवाइस के लिए जारी किया गया लेटेस्ट अपडेट जरूर इंस्टॉल करें।

व्हाट्सप्प को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

यूजर्स कुछ आसान सावधानियां अपनाकर अपने अकाउंट और डिवाइस को सुरक्षित रख सकते हैं।

  • Google Play Store या Apple App Store से व्हाट्सप्प अपडेट करें।
  • WhatsApp Business इस्तेमाल करते हैं, तो उसका भी लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करें।
  • अनजान नंबर से आए संदिग्ध लिंक और फाइल न खोलें।
  • कंप्यूटर पर व्हाट्सप्प इस्तेमाल करते हैं, तो Windows और Mac ऐप को भी अपडेट रखें।
  • व्हाट्सप्प का अपडेट हमेशा आधिकारिक माध्यम से ही डाउनलोड करें।

व्हाट्सप्प की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है जानकारी

CERT-In ने अपने अलर्ट में व्हाट्सप्प के आधिकारिक सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है। यूजर्स कंपनी की वेबसाइट पर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version