WhatsApp यूजर्स रहें सावधान! बैंक डिटेल और OTP साझा करने से हो सकती है साइबर ठगी

By Riya Kumari

Published :

Follow
WhatsApp यूजर्स रहें सावधान! बैंक डिटेल और OTP साझा करने से हो सकती है साइबर ठगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : WhatsApp का इस्तेमाल करते समय बैंक खाते की जानकारी, OTP, PIN और अन्य निजी जानकारियां साझा करना भारी पड़ सकता है। साइबर अपराधी फर्जी मैसेज, संदिग्ध फाइल और लिंक के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने खास तौर पर WhatsApp अकाउंट हैक कर वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले नए तरीकों को लेकर चेतावनी दी है।

यह भी पढे : Password Security: क्या पासवर्ड में Comma लगाने से हैकर्स से बच जाएगा डेटा? जानिए सच्चाई

कैसे हो सकती है WhatsApp के जरिए ठगी?

I4C के मुताबिक, साइबर अपराधी WhatsApp, SMS या ईमेल पर फर्जी ZIP फाइल भेज सकते हैं। इन फाइलों के नाम ‘Statement of Account’, ‘RBI’ या ‘MCA’ जैसे रखे जाते हैं, ताकि लोग इन्हें असली दस्तावेज समझकर खोल लें।

Windows कंप्यूटर या लैपटॉप पर ऐसी फाइल को Extract करके खोलने से उसमें मौजूद Malware डिवाइस को संक्रमित कर सकता है। इसके जरिए ठग WhatsApp Web के सक्रिय सेशन तक पहुंच बना सकते हैं। इसके बाद वे पीड़ित के अकाउंट से उसके संपर्कों को भी संदिग्ध फाइल भेज सकते हैं।

ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी अनजान व्यक्ति को OTP, ATM PIN, CVV या बैंक पासवर्ड न बताएं।
  • WhatsApp पर आई अनजान ZIP फाइल डाउनलोड या ओपन न करें।
  • संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
  • WhatsApp में Settings के अंदर Linked Devices की जांच करते रहें।
  • अनजान या इस्तेमाल नहीं होने वाले डिवाइस से WhatsApp लॉगआउट कर दें।
  • किसी परिचित के नंबर से पैसे मांगने वाला मैसेज आए तो पहले फोन करके पुष्टि करें।
  • कंप्यूटर और मोबाइल में सुरक्षा अपडेट तथा एंटीवायरस अपडेट रखें।

I4C ने सलाह दी है कि अगर WhatsApp अकाउंट से छेड़छाड़ का संदेह हो तो तुरंत सभी अनजान Linked Devices से लॉगआउट करें और अपने संपर्कों को संदिग्ध फाइल न खोलने की सूचना दें।

साइबर ठगी होने पर कहां करें शिकायत?

अगर आपके साथ ऑनलाइन बैंकिंग या किसी तरह की साइबर ठगी होती है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा सरकारी पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जल्द शिकायत करने से ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने में मदद मिल सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version