सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए फरवरी 2026 का महीना काफी मजबूत रहा. पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया और सालाना आधार पर डबल डिजिट इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर (सियाम) के द्वारा शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 10.6 प्रतिशत बढ़कर 4,17,705 इकाई हो गयी.

यह भी पढे : जिले में 10 हजार हेक्टेयर वनभूमि होगी अतिक्रमणमुक्त 18 तक का दिया अल्टीमेटम
पिछले साल फरवरी 2025 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,77,689 इकाई रही थी. सियाम के अनुसार, फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री में वृद्धि की मुख्य वजह यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग रही. इनकी बिक्री 13.5 प्रतिशत बढ़कर 2,36,957 इकाई रही जबकि पिछले फरवरी 2025 में यह 2,08,795 इकाई थी. यात्री कारों की बिक्री 3.8 प्रतिशत घटकर 1,06,799 इकाई रह गयी जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 1,10,966 इकाई थी. वैन की बिक्री 1.1 प्रतिशत बढ़कर 11,620 इकाई रही जबकि फरवरी 2025 में यह 11,493 इकाई थी.
दोपहिया की बिक्री 35.2% बढ़ी
सियाम के अनुसार, दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 35.2 प्रतिशत बढ़कर 18,71,406 इकाई हो गयी, जबकि फरवरी 2025 में यह 13,84,605 इकाई थी. मोटरसाइकिल की बिक्री 30.8% बढ़कर 10,96,537 इकाई हो गयी जो एक वर्ष पहले 8,38,250 इकाई थी. स्कूटर की बिक्री 42.3% बढ़ गयी है.









