धर्म

धृतराष्ट्र को 100 पुत्र खोने का दुःख क्यों सहना पड़ा, क्या था ये पिछले जन्म का पाप

सोशल संवाद / डेस्क : महाभारत में धृतराष्ट्र के सौ पुत्र मारे गए थे । एक पिता के लिए इससे बड़ा दुःख कुछ नहीं था। ध्रितराष्ट्र को ये जानना था की उन्होंने ऐसा कौन सा पाप किया है जिसका यह दंड मिला। दुर्योधन और दुःशासन मुख्य रूप से पांडवों और द्रोपदी के दोषी थे। उनके मारे जाने को तो धृतराष्ट्र कर्मदंडों से जोड़ रहे थे पर शेष पुत्रों की तो कोई भूमिका ही न थी। वे क्यों मारे गए। 

ये सारे सवाल ले के धृतराष्ट्र श्रीकृष्ण के पास गए। भगवान बोले- महाराज धृतराष्ट्र पिछले जन्म में भी आप एक राजा थे। आपके राज्य में एक तपस्वी ब्राह्मण रहते थे। ब्राह्मण के पास हंसों का एक जोड़ा था जिसके चार बच्चे थे। ब्राह्मण को उन हंसों से अपने संतान के जैसा लगाव था। ब्राह्मण को तीर्थयात्रा पर जाना था लेकिन हंसों की चिंता में वह जा नहीं पा रहे थे। वह आपके पास आया और आपने ब्राह्मण के तीर्थ से लौट आने तक हंसों की रक्षा का दायित्व स्वीकार लिया।  हंस आपके महल के तालाब में ही पलने लगे।

यह भी पढ़े : प्राचीन भारत के 5 सबसे शक्तिशाली धनुष

आपको एक दिन मांस खाने की तीव्र इच्छा हुई।  आप उस समय अपने महल के बाग में घूम रहे थे।  आपकी नजर हंसों पर पड़ गई।  आपने सोचा सभी जीवों का मांस खाया है पर हंस का मांस आज तक नहीं खाया। इसका स्वाद आखिर कैसा होता होगा। और एक दिन हंस के दो बच्चे भूनकर खा लिए। उसका स्वाद आपकी जिह्वा को लग गया। हंस के एक-एक कर सौ बच्चे हुए। आप सबको खाते चले गए। अंततः हंस का जोड़ा संतानहीन होकर दुख में मर गया। कई साल बाद वह ब्राह्मण वापस आया । आपने ब्राह्मण से कह दिया कि हंस बीमार होकर मर गए। ब्राह्मण दंपति आप पर पूरा भरोसा करता था। उसने आपकी बात मान ली और विलाप करते घर चले गए।

महाराज धृतराष्ट्र आपने हंस के बच्चों को खाकर और फिर झूठ बोलकर एक साथ कई अपराध किए, वह सुनिए। आपने तीर्थयात्रा पर गए उस व्यक्ति के साथ विश्वासघात किया जिसने आपपर अंधविश्वास किया था। आपने प्रजा की धरोहर में डाका डालकर राजधर्म भी नहीं निभाया, जिह्वा के लालच में पड़कर हंस के सौ बच्चे भूनकर खा गए जो आपके पास आश्रय के लिए आए थे। इस तरह आपने उस असहाय का वध किया जिसे आपने आश्रय दिया था। इन सारे पापों का आपको दंड मिला।जैसे आपने जिह्वा के लालच में हंस के सौ बच्चे मारे, वैसे ही आपके सौ पुत्र हुए लालच में पड़कर मारे गए।  आपने उस इन्सान से झूठ बोला जिसने आपपर आंख मूंदकर भरोसा किया इसलिए आप इस जन्म में अंधे  बने और राजकाज में विफल हो गए।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago