May 20, 2024 8:13 am
Search
Close this search box.
Srinath University Adv (1)

शमी का पौधा घर में क्यों लगाना चाहिए?

Xavier Public School april

सोशल संवाद / डेस्क : हम घर में कई पेड़ – पौधे लगाते है। चाहे वो फल का पेड़ हो या फूल का पेड़ हो या फिर हरियाली बनाय रखने के लिए सुन्दर पत्तो का पेड़ हो । कुछ पौधों को घर में रखने से सकारात्मकता आती है। उनमे से तुलसी का पौधा सबसे महत्वपूर्ण है। कहते हैं कि तुलसी में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि इसको पूजनीय स्थान दिया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में शमी का पौधा भी बेहद खास माना गया है। शमी का पौधा शनिदेव को अति प्रिय है। शनि दोष दूर करने के लिए घर में शनि का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। इसे घर में रखने से दरिद्रता का नाश होता है।आइये शमी के पौधे को घर क्यों लगते हैं। इसके बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़े : हिंदू धर्म में नारियल का क्या है महत्व, जाने क्यों है नारियल शुभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी का पौधा बेहद प्रभावशाली माना जाता है। माना जाता है कि, शमी का पौधे घर में रखने से निगेटिविटी भी दूर होती है। यही नहीं, रामायण के अनुसार जब भगवान राम और रावण के बीच युद्ध हुआ था उस समय युद्ध शुरू होने से पहले भगवान राम ने शमी के पेड़ का पूजन किया था। इसके बाद उन्हें विजय हासिल हुई थी।

मान्यता है कि शमी के पौधे को अपने घर में लगाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है साथ ही यदि किसी पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो शमी की नियमित पूजा करनी चाहिए। इससे शनि दोष का प्रभाव कम होता है।

शमी को देश के कुछ हिस्सों में खेजड़ी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव को शमी का पत्ता चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही इसका पत्ता भगवान गणेश को भी चढ़ाया जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो इसे ईशान कोण में भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो इसे ईशान कोण में भी लगा सकते हैं।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी