Advertisement 2

नवरात्रि उत्सव में श्री राम पादुका आश्रम की महिलाओं ने किया सामूहिक जाप

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
नवरात्रि उत्सव में श्री राम पादुका आश्रम की महिलाओं ने किया सामूहिक जाप
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: नवरात्रि उत्सव के अवसर पर सोमवार को श्री राम पादुका आश्रम, कदमा फार्म एरिया में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। आश्रम की महिला सदस्यों ने इस मौके पर सामूहिक रूप से श्री ललिता सहस्रनाम का जाप कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

यह भी पढ़े : टाटा ड्यूरिको को मिला प्रतिष्ठित ब्रांड्स ऑफ इंडिया 2025 का सम्मान

जाप के दौरान आश्रम परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का विशेष माहौल रहा। महिलाओं ने श्री ललिता सहस्रनाम के साथ-साथ श्री गणेश अष्टक, श्री महिषासुर मर्दिनी श्लोक, श्री ललिता नवरत्न माला, श्री भुवनेश्वरी श्लोक, श्री दुर्गा अष्टोत्तर श्लोक, श्री लक्ष्मी अष्टोत्तर श्लोक, श्री सरस्वती अष्टोत्तर श्लोक, श्री कामाक्षी स्तोत्र सहित देवी स्तुति के कई अन्य श्लोकों का भी सामूहिक पाठ किया।

कार्यक्रम के अंत में महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में आश्रम की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को फूल-मालाएँ, चूड़ियाँ और उपहार भी भेंट किए गए।

आश्रम के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करना है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आश्रम परिसर भक्ति और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version