सोशल संवाद/ डेस्क :भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वे भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं जिन्होंने प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर (FCL) कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। यह उपलब्धि ग्वालियर स्थित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (TACDE) में हासिल की गई, जिसे वायुसेना के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में गिना जाता है।

यह भी पढे : जयपुर के स्कूल में 100 से अधिक श्रवण-बाधित छात्रों का प्रदर्शन
एफसीएल कोर्स पूरा करने के बाद पायलट जटिल हवाई अभियानों का नेतृत्व करने, उन्नत युद्ध रणनीतियाँ तैयार करने और अन्य फाइटर पायलटों को प्रशिक्षित करने के योग्य बनते हैं। भावना कंठ की यह उपलब्धि न केवल भारतीय वायुसेना के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि देश की लाखों बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
इस ऐतिहासिक सफलता ने भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनकी क्षमता को एक बार फिर साबित किया है। देशभर में भावना कंठ की इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है।









