---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

By Riya Kumari

Published :

Follow
महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त दी। रविवार को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।

यह भी पढे : बेंगलुरु की 13 वर्षीय सृष्टि किरण बनीं अंडर-13 टेनिस की वर्ल्ड नंबर-1, रचा नया इतिहास

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 68 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे टीम मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी।

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 17 ओवर में 106 रन बनाकर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई दीप्ति शर्मा ने की, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 10 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा चरणी ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ दीप्ति शर्मा महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद दीप्ति शर्मा ने कहा, “मुझे इस तरह की पिचें पसंद हैं। गेंद थोड़ी घूम रही थी, इसलिए मैंने गति में बदलाव किया और खुद पर भरोसा बनाए रखा। मेरा ध्यान सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने पर था। मैं स्मृति मंधाना को उनकी शानदार पारी के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं, जिससे टीम को शुरुआती बढ़त और आत्मविश्वास मिला। मुझे विकेट नहीं मिलने की चिंता नहीं थी, क्योंकि मुझे अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था।”

भारत की इस जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है और उसने टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस बड़ी जीत ने भारतीय टीम को अंक तालिका में मजबूत स्थिति दिलाने के साथ-साथ आगामी मुकाबलों के लिए भी आत्मविश्वास प्रदान किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version