सोशल संवाद /डेस्क : World Brain Day 2026 अगर आपको भी अक्सर मोबाइल कहां रखा, किसी का नाम याद नहीं आ रहा या छोटी-छोटी बातें भूलने की आदत बढ़ गई है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। व्यस्त जीवनशैली, तनाव, कम नींद और खराब खानपान का असर याददाश्त और दिमाग की कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। ऐसे में कुछ पौष्टिक सुपरफूड्स आपकी ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
यह भी पढे : साधारण बुखार या डेंगू? मानसून में इन लक्षणों से करें पहचान, जानें कब तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए
याददाश्त बढ़ाने में मददगार हैं ये 5 सुपरफूड्
1. अखरोट
अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट दिमाग की कोशिकाओं को पोषण देने के साथ याददाश्त और फोकस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
2. ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से मानसिक क्षमता और याद रखने की शक्ति बेहतर हो सकती है।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी और अन्य हरी सब्जियां विटामिन K, फोलेट और आयरन का अच्छा स्रोत हैं। ये पोषक तत्व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और उसकी कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद करते हैं।
4. कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं। ये दिमाग के बेहतर कामकाज और एकाग्रता बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं।
5. हल्दी
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन दिमाग के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह सूजन कम करने और मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। सिर्फ सुपरफूड्स नहीं, ये आदतें भी अपनाएं हेल्थ को बेहतर रखने के लिए रोजाना 7–8 घंटे की नींद, नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी पीना, तनाव कम करना और दिमागी गतिविधियों जैसे पढ़ना, लिखना या पहेलियां हल करना भी जरूरी है।
World Brain Day 2026 के अवसर पर अपने दिमाग की सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप अपनी याददाश्त और मानसिक क्षमता को लंबे समय तक बेहतर बनाए रख सकते हैं।









