Dr Abhishek Child Care

बोलानी थाना क्षेत्र के डब्ल्यू हार्टिंग मे विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट – संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील के बोलानी थाना क्षेत्र अंतगर्त डब्ल्यू हार्टिंग चौक निकट मानवाधिकार परिषद जोड़ा प्रखंड इकाई द्वारा विश्व  मानवाधिकार दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे परमेश्वर भोक्ता-अधिवक्ता बड़बिल कोर्ट विषिष्ट अतिथि के रुप मे केसरी प्रसाद तिवारी-पूर्व शिक्षक एवं सलमा बेगम -अधिवक्ता बड़बिल उपस्थित हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता जोड़ा प्रखंड अध्यक्ष नवी अहमद ने की।

इस कार्यक्रम मे समाज मे अलग ज्जबा रख कार्य कर पहचान बनाने वाले उमाशंकर सिंह,राजेश्वरी, रश्मिता प्रधान, मो.मुर्तजा को मुख्य अतिथि के हाथो सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विषिष्ट अतिथियों ने अपनै विचार प्रकट करते हुए कहा कि मानवाधिकार दिवस मानवाधिकारो को अपनाने एवं दुनिया भर मे सभी के लिए समान अधिकारो और अवसर के  विचारों को  प्रोत्साहित करने एवं बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

किसी व्यक्ति की आजादी बराबरी और सम्मान का अधिकार ही मानवाधिकार के अंतर्गत आता है,लेकिन  ज्यादातर लोग अपने इस अधिकार को नही जानते है।उन्हें इन अधिकारो से रूबरू कराने के लिए मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर मानवाधिकार परिषद के सदस्यों के अलावे बालागोडा पंचायत महिला समिति की दर्जनों महिलाऐ,के साथ साथ समाजसेवी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे मानवाधिकार परिषद के जिला अध्यक्ष श्री बिरेन्द्र खिलार ने सभी को धन्यवाद दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version