Dr Abhishek Child Care

कोल्हान में बारिश का येलो अलर्ट, तापमान लुढक़ा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
कोल्हान में बारिश का येलो अलर्ट
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कोल्हान समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। बंगाल के खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते साईक्लोनिक सिस्टम के चलते बारिश हो रही है। मंगलवार को जमशेदपुर में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। शाम तक विभाग के अनुसार कुल 6 मिमी बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में भी अपेक्षाकृत गिरावट दर्ज की गई है। जबकि बुधवार को भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में कहीं रिमझिम फुहार तो कहीं हल्की बारिश का सिलसिला है जारी है।

यह भी पढ़े : सत्संग में भीषण भगदड़ 122 से ज्यादा मौतें, 150 से ज्यादा घायल, टेंपो में लादकर पहुंचाया अस्पताल

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी, जो समान्य से 4.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी, जो समान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है। जबकि आद्रता अधिकतम 93 व न्यूनतम 70 प्रतिशत दर्ज की गयी। कल यानी 3 जुलाई से लगातार दो दिन भारी बारिश होगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने दी। मौसम केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

राज्य के उत्तरी-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में 3 और 4 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसका असर रांची, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा जिलों में देखने को मिलेगा। वहीं कोल्हान क्षेत्र में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानि यहां भी गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version