Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अगले 5 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट, कभी भी हो सकती है बारिश

By Riya Kumari

Published :

Follow
अगले 5 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट, कभी भी हो सकती है बारिश
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : राजधानी रांची में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने अप्रैल की भीषण गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम के इस बदलाव का असर अब मई के पहले सप्ताह में भी साफ नजर आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, शुरुआती सप्ताह में तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढे : लेटलतीफ हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी से यात्रियो का विश्वास उठा।शनिवार को कोच की  हजारों सीटे खाली रही

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बीते वर्षों के मुकाबले इस बार मौसम का पैटर्न कुछ अलग दिख रहा है, जहां अप्रैल के अंत में ही बारिश ने सक्रिय होकर गर्मी की तीव्रता को कम कर दिया है। सुबह और शाम के समय कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे वातावरण में नमी बनी रहेगी और तापमान नियंत्रित रहेगा।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पूरे मई माह में तापमान औसतन 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने की संभावना है। हालांकि, दूसरे और तीसरे सप्ताह में गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन यह रिकॉर्ड स्तर तक नहीं पहुंचेगी। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2024 में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस बार टूटने की संभावना बेहद कम है। इसकी मुख्य वजह बार-बार बनने वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन है।

यह पूरे महीने के दौरान सक्रिय रह सकता है। इसके प्रभाव से कई बार बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। फिलहाल अगले दो दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन इसके बाद फिर से 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुल मिलाकर, इस बार मई में सामान्य गर्मी के बीच राहत भरा मौसम मिलने के आसार हैं।

पांच दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

राज्य में मई की शुरुआत इस बार राहत भरे मौसम के साथ हो रही है। मौसम विभाग ने 3 से 8 मई तक आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। 3 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

4 मई को ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और ओलावृष्टि

मौसम विभाग ने 4 मई को रांची समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन एक या दो बार तेज बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इसके बाद 5 और 6 मई को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने के आसार हैं।

इन दिनों में भी गरज के साथ वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 7 और 8 मई को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा के झोंके देखने को मिल सकते हैं। लगातार बदलते मौसम के बीच प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator