झारखंड में अगले 4 दिनों तक भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में बारिश होने की संभावना

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अगले चार दिनों तक झारखंड में भीषण गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया. वहीं दूसरी तरफ राज्य के कुछ हिस्सों को छोड़कर कई जगहों पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा और आसपास के जिलों को छोड़कर आज रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. बता दें कि शुक्रवार को भी कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला.

पुर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, गिरिडीह, खूंटी, लोहरदगा, चाईबासा, राजमहल में तेज हवा के साथ बारिश हुई. तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी बता दें कि शुक्रवार को रांची समेत राज्य के अलग अलग इलाकों में भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे. वहीं गर्म हवा चलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई. शनिवार को राज्य के 16 जिलों का तापमान 40 डिग्री के रहा. वहीं सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का रहा. वहीं राज्य की राजधानी रांची का अधिकतम पारा 38.8 और न्यूनतम 26.0 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो से तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट