सोशल संवाद / चक्रधरपुर: आरपीएफ स्थापना दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान एक दिवसीय योग शिविर, पौधारोपण अभियान और स्वच्छता अभियान चलाया गया। योग शिविर में जिला योग प्रभारी राजेंद्र सलूजा ने आरपीएफ के जवानों और पदाधिकारियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न योगासन और प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी। साथ ही योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में भी बताया।
यह भी पढे : सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गणमान्य लोग, अमरप्रीत सिंह काले ने जताया आभार
योग शिविर के बाद आरपीएफ जवानों और अधिकारियों ने कैंप परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण के साथ हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
इसके बाद कैंप परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। आरपीएफ जवानों ने सामूहिक रूप से परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ए.सी. सिन्हा (ASC/RPF CKP), कमलेश सोरन (PC/RPF Post CKP), ए.के. सिंह (IPF/MIS/CKP), मनोज कुमार असित (CC/ACOY/6BN/RPSF) समेत अन्य अधिकारी और आरपीएफ जवान मौजूद रहे।
आरपीएफ स्थापना दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जवानों ने स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।










