Dr Abhishek Child Care

योगी बोले- RJD वाले राम मंदिर का विरोध कर रहे:ये औरंगजेब की मजार पर सजदा पढ़ेंगे

By Riya Kumari

Published :

Follow
Yogi said – RJD members are opposing the Ram temple
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : यूपी के CM YOGI ADITYANATH ने बुधवार को सीवान में सभा की। इस दौरान बुल्डोजर से उनका स्वागत किया गया। योगी ने कहा, यहां से RJD ने जो प्रत्याशी दिया है। वो देश-दुनिया में अपने आपराधिक प्रवृत्ति की वजह से जाना जाता है। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का जैसा नाम वैसा काम।

यह भी पढे : Jharkhand के 6 जिलों में 93 साल बाद शुरू हुआ भूमि सर्वे, विभाग के नियमों की उड़ रही धज्जियां

यह कांग्रेस, आरजेडी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों को शोभा दे सकता है कि वे किसी पेशेवर अपराधी और माफिया को गले लगा कर किसी बाबर और किसी औरंगजेब की मजार में जाकर सजदा पढ़ेंगे।

RJD के लोग आज भी राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं।

इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा की सभा में कहा लालू जी, बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है, बेटे को CM बनाने के सपने देखते रहिए।

NDA सरकार ने मैथिली भाषा को आधिकारिक दर्जा दिया। संविधान का भाषा में अनुवाद किया। मिथिला में देवी सीता का मंदिर बनाया जा रहा है, उन्होंने जिन स्थानों का दौरा किया, वे सभी राम सर्किट से जुड़ेंगे।

राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर में राजद के तेजस्वी यादव के साथ रैली की।

राजनाथ बोले-RJD और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक लगा था

पटना में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘RJD और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक लग गया था। इस ब्रेक को अगर कोई तोड़ सकता है, तो वह केवल NDA सरकार ही है। हमें जंगलराज नहीं चाहिए, विकास चाहिए।

उन्होंने कहा, पहले एक नारा था- ना खाता न बही, जो लालू कहे वही सही। अब ये नहीं चलेगा। अगर एक भी बच्चे का अपहरण हो जाए तो हम उसको उल्टा कर देंगे। देश को बनाना हमारी जिम्मेदारी है। परिवार बनाने के लिए हम राजनीति नहीं करना चाहते।’

बारिश के बीच नीतीश की सभा, छाता लेकर पहुंचे लोग

नीतीश कुमार ने नालंदा के अस्थावां में एनडीए समर्थित जेडीयू के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा की। बारिश के बीच नीतीश की सभा में लोग छाता लेकर पहुंचे। नीतिश ने कहा, ‘जब से हमारी सरकार बनी है 2005 में तब से आप लोगों के काम कर रहे हैं। केंद्र का सहयोग मिल रहा है। पहले वाला कुछ काम करता था जी। क्या हाल था। समाज में कितना विवाद होता था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator