Advertisement 2

योगी यूथ बिग्रेड झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष समरेश सिँह के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव पर बाराद्वारी आशीर्वाद भवन मे वृद्धजनों के बीच केक काटकर मनाया गया

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : योगी यूथ बिग्रेड झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष समरेश सिँह के नेतृत्व मे आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का 51 वां जन्मोत्सव बाराद्वारी आशीर्वाद भवन (वृद्धाश्रम) मे वृद्धजनों के बीच केक काटकर एवं उनके सुबह का नास्ता, ग्लूकोस, केला, सेव, केक आदि का वितरण कर एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमरुद का पौधा रोपण कर धूमधाम से मनाया गया। इस मौक़े पर प्रदेश अध्यक्ष समरेश सिँह ने कहा की योगी जी के आदर्शो से प्रभावित होकर राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय की सेवा हेतु पिछले तीन वर्षो से योगी यूथ ब्रिगेड निरंतर कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करती आ रहीं है जिसे आने वाले दिनों मे और तेज किया जायेगा।

योगी यूथ ब्रिगेड भारत के हिन्दू राष्ट्र घोषित किये जाने के माँग का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलायेगा। मौक़े पर विधायक सरयू रॉय एवं शिव शंकर सिँह ने योगी यूथ ब्रिगेड के द्वारा किये जा रहें कार्यों की सराहना की एवं हर समय साथ रहने का भरोसा भी दिया। कार्यक्रम के अंत मे विधायक सरयू रॉय एवं शिव शंकर सिँह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप मे जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू रॉय, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव शंकर सिँह, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिँह, टाटा बलुस्कोप यूनियन के महामंत्री संजय सिँह, टाटा कैपल यूनियन के उपाध्यक्ष कृष्णमोहन सिँह,राजेश सिँह,अमरेश सिँह,देवांशु शेखर,प्रशांत बाजपेयी,विवेक प्रसाद,श्रीकांत सिँह,अभिषेक सिँह,रौनक सिसोदिया,रंजन सिँह,विशाल सिँह,पुरषोत्तम सिँह,पवन सिँह,चंद्रशेखर सिँह,हन्नी परिहार,बिनय सिँह,मनीष सिँह,बरुण सिँह,प्रियांशु सिँह आदि उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version