चक्रधरपुर में सड़क हादसे में युवा फुटबॉलर डोबरो हेंब्रम की मौत, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधरपुर में सड़क हादसे में युवा फुटबॉलर डोबरो हेंब्रम की मौत, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : चक्रधरपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी डोबरो हेंब्रम की मौत हो गई। शनिवार देर रात पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के एदेलबेड़ा के समीप यह हादसा हुआ। उनके निधन की खबर से खेल जगत और उनके गांव बनमालीपुर में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े : आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के परिवारों को मिलेगा 15 लाख तक कैशलेस इलाज

डोबरो हेंब्रम जयराम एफसी फुटबॉल क्लब के प्रमुख स्ट्राइकर थे। अपनी प्रतिभा और शानदार खेल कौशल के दम पर उन्होंने क्षेत्र में पहचान बनाई थी। कम उम्र में उनके निधन से स्थानीय फुटबॉल जगत ने एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी खो दिया है। उनके साथी खिलाड़ी, मित्र और खेल प्रेमी इस दुखद घटना से बेहद दुखी हैं।

विधायक सुखराम उरांव ने जताया दुख

युवा फुटबॉलर डोबरो हेंब्रम के निधन पर स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डोबरो के असामयिक निधन से क्षेत्र ने एक उभरता हुआ फुटबॉल खिलाड़ी खो दिया है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने दी श्रद्धांजलि

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने भी डोबरो हेंब्रम के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि डोबरो एक प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी थे। उनके निधन से फुटबॉल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

डोबरो हेंब्रम के निधन से क्षेत्र में शोक

डोबरो हेंब्रम के असामयिक निधन से उनके परिजनों, मित्रों, साथी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में शोक का माहौल है। जयराम एफसी के प्रमुख स्ट्राइकर के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। उनका इस तरह असमय दुनिया से चले जाना चक्रधरपुर के फुटबॉल जगत के लिए बड़ी क्षति है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version