सोशल संवाद / डेस्क : वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने क्रिएटर्स के लिए थंबनेल (Thumbnail) बनाने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने नए टूल्स और फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनसे वीडियो का थंबनेल तैयार करना पहले से आसान हो जाएगा। इन अपडेट्स का फायदा खासतौर पर YouTube Shorts और लॉन्ग वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स को मिलेगा।
यह भी पढे : WhatsApp Security Update: टू-स्टेप वेरिफिकेशन में होगा बड़ा बदलाव, PIN की जगह पासवर्ड फीचर ला सकती है कंपनी
Shorts वीडियो के लिए अब कस्टम थंबनेल की सुविधा
YouTube ने Shorts क्रिएटर्स के लिए कस्टम थंबनेल अपलोड करने का विकल्प शुरू किया है। इससे क्रिएटर्स अपने शॉर्ट वीडियो के लिए अपनी पसंद का आकर्षक कवर फोटो लगा सकेंगे। पहले Shorts में थंबनेल को लेकर सीमित विकल्प उपलब्ध थे।
हालांकि, यह सुविधा फिलहाल YouTube Partner Program से जुड़े कुछ क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है और धीरे-धीरे इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा।
YouTube देगा थंबनेल के लिए सुझाए गए फ्रेम
नए अपडेट के बाद डेस्कटॉप पर Shorts के लिए क्रिएटर्स को वीडियो से जुड़े तीन सुझाए गए थंबनेल फ्रेम चुनने का विकल्प मिलेगा। वहीं मोबाइल ऐप में यूजर्स वीडियो के किसी भी फ्रेम को थंबनेल के तौर पर चुन सकते हैं।
AI की मदद से बनेगा वीडियो थंबनेल
YouTube ने लॉन्ग वीडियो के लिए Ask Studio में थंबनेल जनरेशन फीचर भी जोड़ा है। क्रिएटर AI की मदद से अपने वीडियो के विषय और स्टाइल के अनुसार थंबनेल तैयार कर सकेंगे। इसके अलावा रंग, डिजाइन और लेआउट में बदलाव भी किए जा सकेंगे।
क्रिएटर्स को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
नए अपडेट का उद्देश्य क्रिएटर्स को बेहतर तरीके से अपने वीडियो को पेश करने का मौका देना है। आकर्षक थंबनेल वीडियो की पहुंच और क्लिक बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए YouTube लगातार इस फीचर को बेहतर बना रहा है।
YouTube पर बढ़ेगी क्रिएटर्स के बीच प्रतिस्पर्धा
थंबनेल किसी भी वीडियो का पहला आकर्षण होता है। नए AI टूल और कस्टम डिजाइन विकल्प आने के बाद क्रिएटर्स कम समय में ज्यादा प्रभावी थंबनेल बना पाएंगे। इससे दर्शकों को भी वीडियो चुनने में आसानी होगी।









