युजवेंद्र चहल BJP में शामिल, OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

By Riya Kumari

Published :

Follow
युजवेंद्र चहल BJP में शामिल, OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीति में नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी ने उन्हें OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) बनाया है।

यह भी पढे : Amba Prasad को AICC सचिव पद से हटाया गया, झारखंड के दो नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

Sunrise Enclave

रिपोर्ट के मुताबिक, चहल ने 21 नवंबर को BJP में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का आभार जताया। इससे पहले उन्होंने अमरपाल मौर्य से मुलाकात भी की थी।

BJP ने OBC मोर्चा की नई टीम में कई अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें अलग-अलग राज्यों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव शामिल हैं।

युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख लेग स्पिनरों में रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा IPL में भी कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। अब क्रिकेट के मैदान के बाद उनकी नई भूमिका राजनीतिक संगठन में होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---