Advertisement 2

भूईयाडीह अतिक्रमण: सांसद महतो ने डीसी से पुनर्वास व कार्रवाई की मांग, प्रशासन से जवाब तलब

By Aditi Pandey

Published :

Follow
भूईयाडीह MP Mahato demands rehabilitation
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: सांसद बिद्युत बरण महतो ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर भूईयाडीह में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर आपत्ति जताई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: भुइयांडीह में अचानक घर टूटे, बस्तीवासियों का उबलता गुस्सा, पुनर्वास की मांग तेज

सांसद महतो ने कहा कि प्रभावित लोग सड़क निर्माण के लिए सहमत थे और पहले डीमार्केशन कराने की बात कही गई थी, लेकिन बिना पूर्व सूचना और बिना सीमांकन के मकान तोड़ दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जुस्को और अंचल प्रशासन ने लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उन्हें उजाड़ दिया।

महतो ने मांग की कि विस्थापित परिवारों के लिए तत्काल पुनर्वास की व्यवस्था की जाए और उनके भोजन व रहने की सुविधा जिला प्रशासन सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में समान नीति लागू हो, क्योंकि बुलडोजर अक्सर गरीबों की बस्ती पर ही चलता है, जबकि शहर में बड़े पैमाने पर अन्य कब्जों पर केवल खानापूरी की जाती है।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि विस्थापित लोगों की सूची उपलब्ध कराई जाए, जिसके बाद राहत एवं आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान रामबाबू तिवारी, राजीव कुमार सिंह, बबुआ सिंह, लिली दास सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version