10 ग्राम सोना ₹1.19 लाख पार

By Riya Kumari

Published :

Follow
10 grams of gold crosses ₹1.19 lakh

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सोने-चांदी के दाम आज यानी 6 अक्टूबर को एक बार फिर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,295 रुपए बढ़कर 1,19,249 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले ये 1,16,954 रुपए पर था। वहीं, चांदी की कीमत भी 3,223 रुपए महंगी होकर 1,48,833 रुपए पर पहुंच गई। कल (रविवार को) ये 1,45,610 रुपए पर थी।

यह भी पढे : बैंक चेक कल से कुछ ही घंटों में क्लियर होगा: बैंकों ने आज से नए क्लियरेंस सिस्टम का ट्रायल शुरू

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

1.55 लाख रुपए तक जा सकता है सोना 

गोल्डमैन सैक्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---