---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

चाईबासा सदर अस्पताल में मोतियाबिंद मरीजों को मिली नई रोशनी, 10 सफल सर्जरी संपन्न

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Cataract Patients at Chaibasa Sadar Hospital Regain Their Sight

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा : सदर अस्पताल चाईबासा स्थित नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के सफल उपचार का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को 04 तथा बुधवार को 06 मरीजों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। सभी ऑपरेशन नेत्र सर्जन डॉ. सेलीन सोसन टोपनो द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।

यह भी पढ़े : 278 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा संपुष्टि हेतु विशेष कैंप का आयोजन, उपायुक्त ने किया सहभागिता

कुल 10 मरीजों में से 06 मरीजों का ऑपरेशन SICS विधि से तथा 04 मरीजों का ऑपरेशन आधुनिक फेको तकनीक से किया गया। ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों की स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक बताई गई है।

ऑपरेशन के दौरान सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र पदाधिकारी डॉ. मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, परिचारिका ज्योति हेरेंज, संजना देवी एवं ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर सहित प्रशिक्षु एएनएम उपस्थित रहे।

पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी के निर्देशानुसार जिले में मोतियाबिंद मरीजों के लिए नियमित रूप से ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---