Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

नगरपालिका बांग्ला आदर्श मध्य विद्यालय में 100वें छात्र का नामांकन, उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सम्मानित

By Riya Kumari

Published :

Follow
नगरपालिका बांग्ला आदर्श मध्य विद्यालय में 100वें छात्र का नामांकन, उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सम्मानित
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित नगरपालिका बांग्ला आदर्श मध्य विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त Manish Kumar ने विद्यालय में 100वें विद्यार्थी के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढे : 8 साल के आदित्य राज ने इंटरनेशनल मॉडलिंग प्रतियोगिता में जमाया जलवा, विधायक सरयू राय ने दी बधाई

कक्षा 7 में दीपिका बारी का हुआ नामांकन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस अवसर पर तांतनगर प्रखंड की छात्रा दीपिका बारी का कक्षा-7 में नामांकन कराया गया। उपायुक्त ने छात्रा को स्कूल ड्रेस, किताबें और कॉपी प्रदान कर नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

नामांकन कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने छात्रा के पिता के शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने अपील की कि वे अपने आसपास के अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करें।

“शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार” : उपायुक्त

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य बनाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना समाज और प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

विद्यालय परिसर का किया निरीक्षण

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में स्थापित लैब, भोजशाला और रुग्ण कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों से बातचीत कर शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य असीम कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator